देखिए यह वीडियो, लोकतंत्र टीवी की खास पेशकश।
Watch this Video...…..
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन में जन्माष्टमी के मौके पर शांति भरा माहौल। 
श्रद्धालुओं से लबालब भरा रहने वाला रेलवे स्टेशन सुनसान देखने को मिला, हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालु के चलते ठसा ठस भरा रहता था यह रेलवे स्टेशन, वहीं इस बार देखने को मिला मासूमियत भरा माहौल। 
रेल यात्रा प्रभावित होने के चलते बाहर के श्रद्धालुओं का आना मुमकिन नहीं। रेलवे ने अगले आदेश तक बंद की निरंतर चलने वाली ट्रेनें, केवल विशेष ट्रेन को ही चलाने की अनुमति दी गई।

मथुरा में इतनी ज्यादा शांतिपूर्ण तरीके से जन्माष्टमी कभी नहीं मनाई गई।
कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण मथुरा के प्रसिद्ध त्यौहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लगा ग्रहण।
श्रद्धालु नहीं कर पाए अपने इष्ट के दर्शन, मंदिर परिसर में नहीं मिला प्रवेश, भक्तों का प्रवेश रहा वर्जित।

इस वीडियो के माध्यम से देखें मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का हाल।
Watch this......
इस बार रेल परिसर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा, कोई भी व्यक्ति स्टेशन पर दिखाई नहीं दिया। मथुरा के इस प्रसिद्ध त्यौहार में आमतौर से श्रद्धालुओं से लबालब भरे रहने वाले मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के रेल परिसर में दूर-दूर तक नहीं दिखे भक्तगण ।

दूर-दराज़ से मथुरा आने वाले श्रद्धालु नहीं दिखे इस पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर, मथुरा के गलियां इस बार रही सूनी, फीका रहा मथुरा में इस बार का त्यौहार।  2020 की यह कृष्ण जन्माष्टमी आने वाले समय में याद रखी जाएगी कि किस प्रकार मथुरा में बहुत ही सूने तरीके से इस त्यौहार को मनाया गया, जहां पर श्रद्धालुओं का प्रवेश रहा वर्जित, और बिना भक्तों के अजन्मे का मनाया गया जन्मदिवस।

मथुरा के लोगों से जानिए मथुरा का हाल इस वीडियो में।
Video......
वही एक दुकानदार ने लोकतंत्र टीवी से बात करते हुए बताया कि वह 1971 से अपनी इस दुकान पर बैठ रहे है और उनको 49 साल हो गए हैं मथुरा में रहते हुए लेकिन अपने इस समय में उन्होंने इस तरह की कृष्ण जन्माष्टमी मथुरा में आज तक कभी नहीं देखी और वह उम्मीद करते हैं कि आगे भी ऐसी कृष्ण जन्माष्टमी मथुरा में कभी देखने को ना मिले।

देखिए दर्द-ए-कोरोना बाबा का।
वीडियो में सब कुछ।
Ground Report is here, Watch this...….
वहीं दुकानदार ने यह भी बताया कोरोना काल के मध्य वह कैसे अपना जीवन यापन कर रहा है ?
क्या कुछ विषम परिस्थितियां इस महामारी ने सभी के लिए बना दी हैं।




STORY BY
HARSH SRIVASTAVA
LOKTANTRA TV