मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस।

स्टेशन परिसर में किया गया ध्वजारोहण, गाया राष्ट्रगान (जन गण मन)!

Covid-19 महामारी के इस कठिन समय में सोशल डिस्टन्सिंग के सभी नियमों का उचित पालन करते हुए टिकट चेकिंग, वाणिज्य एवं परिचालन सहित अन्य स्टेशन कर्मचारियों एवं यात्रियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

74वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्टेशन निदेशक रविप्रकाश द्वारा स्टेशन पर सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे का संदेश पढ़ा।

इस से पहले रेलवे सुरक्षा बल बैरिक मथुरा जंक्शन के प्रांगण में सुबह 7:30 बजे सहायक सुरक्षा आयुक्त केशव प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

जिसमें रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मथुरा जंक्शन के समस्त बल सदस्य, आसूचना शाखा एवं डॉग स्क्वायड के बल सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, तथा मिष्ठान वितरण किया गया l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेशन निदेशक रविप्रकाश, सहायक सुरक्षा आयुक्त केशव प्रसाद, स्टेशन प्रबंधक जेपी मीणा, सी.टी.आई भंडारी, इंस्पेक्टर (आर.पी.एफ) सी.वी. प्रसाद, इंस्पेक्टर (जी.आर.पी.) सुबोध कुमार यादव, डी.सी.आई. भटनागर, सी.पी.एस. पिंकू गौतम, सी.बी.एस. एम के मीणा, डिप्टी सी.टी.अाई. शैलेश मिश्रा, चीफ टी.एंड.सी चन्द्रशेखर, लोकेंद्र कुमार, उमेश गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी सी.टी.अाई. अश्वनी पांडेय द्वारा किया गया।

मथुरा जंक्शन के आर.पी.अफ़. व जी.आर.पी. ने भी अपने-अपने बरेक व परिसर में मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस।

इस संबंध में
जी.आर.पी. मथुरा जंक्शन के इंस्पेक्टर ने खुशी ज़ाहिर कर बताया कि..... Inspector GRP Mathura Junction.....
स्टेशन निदेशक मथुरा जंक्शन ने खुशी ज़ाहिर कर बताया कि..... Station Director Mathura Junction

0 Comments