दुल्हन की तरह सजा मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन, कह रहा विजय विश्व तिरंगा प्यारा….

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी से प्रकाशमय मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन मानो कह रहा है कि- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा। झंडा ऊंचा रहे हमारा।।

आपको बताते चलें कि लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त, 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन की गुलामी से मुक्ति मिली थी। दुनिया के फलक पर भारत का एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में जन्म हुआ। स्वतंत्रता की वर्षगांठ को पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में होता है, जहां प्रधानमंत्री लाल किले में भारत के गौरव के प्रतीक तिरंगे को फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं, 

वहीं इस बार कोरोना वायरस के कारण देश में सभी बड़े त्यौहार और राष्ट्रीय पर्व बहुत ही सावधानी और कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए मनाएं जा रहे हैं।

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन में 15 अगस्त (स्वतंत्रा दिवस) का कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर 01 के सर्कुलेटिंग एरिया में मनाया जाएगा।

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन को तिरंगे के रंग में व अनेक आकर्षक रंग बिरंगी झालरों द्वारा सजाया गया है।

वही स्वतंत्रा दिवस के ठीक 01 दिन पहले यानी 14 अगस्त को भारत के सर्वोच्च नागरिक 'राष्ट्रपति' द्वारा भारतीय रेलवे के लिए एक ट्वीट किया जाता है जिसमें लिखते हैं कि भारतीय रेल द्वारा इस चुनौती-पूर्ण समय में ट्रेन सेवाएं चलाकर, वस्तुओं तथा लोगों के आवागमन को संभव किया गया है।





Report by Harsh Srivastava
Loktantra TV News, Delhi

Post a Comment

0 Comments