Mathura Cantt Railway Station was illuminated on the occasion of Independence Day.
मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन पर भी भव्य सजावट की गई। शुक्रवार शाम होते ही कैंट रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।
शुक्रवार शाम/रात को जो लोग घरों से बाहर निकले, वो भव्य सजावट देखकर हैरान रह गए और खुद को सेल्फी लेने नहीं रोक पाए।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कृष्ण नगरी मथुरा देशभक्ति के रंग में रंग गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चौराहे, रेलवे स्टेशन और सरकारी कार्यालय तिरंगा रोशनी से नहा गए।
मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन में 15 अगस्त (स्वतंत्रा दिवस) का कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर 01 की तरफ स्थित मनोरंजन संस्थान में मनाया जाएगा।
जश्न-ए-आजादी के लिए सरकारी इमारतों को भव्य रूप से सजाया गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी रोशनी में जगमगा उठे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे स्टेशनों की तस्वीरें ट्वीटर पर साझा कीं हैं।
कलक्ट्रेट, नगर निगम, एसएसपी दफ्तर, कॉलेज, विश्वविद्यलाय कैंपस को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने शहर में तीन रंगों से रंगोली बनाने की व्यवस्था भी की है।
देखें जश्न-ए-आजादी की खूबसूरत तस्वीरें....
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने शहर में तीन रंगों से रंगोली बनाने की व्यवस्था भी की है।
देखें जश्न-ए-आजादी की खूबसूरत तस्वीरें....
वही स्वतंत्रा दिवस के ठीक 01 दिन पहले यानी 14 अगस्त को भारत के सर्वोच्च नागरिक 'राष्ट्रपति' द्वारा भारतीय रेलवे के लिए एक ट्वीट किया जाता है जिसमें वह लिखते हैं कि भारतीय रेल द्वारा इस चुनौती-पूर्ण समय में ट्रेन सेवाएं चलाकर, वस्तुओं तथा लोगों के आवागमन को संभव किया गया है।
बता दें कि मथुरा का यह रेलवे स्टेशन शहर के बीचों-बीच स्थित है और यह इज्जतनगर मंडल के मुख्यालय गोरखपुर के अंतर्गत आता है।
फिलहाल यहां से कोई भी यात्री गाड़ी या Covid-19 यात्री स्पेशल ट्रेन नहीं गुजर रही है, और इस रूट पर रेल संचालन बिल्कुल ही ठप्प पड़ा हुआ है तथा रेल परिसर पूरी तरह से सुनसान पड़ा रहता है और यात्रियों की कमी पूरी तरह से महसूस की जा सकती है।
Harsh Srivastava
Editor
Loktantra TV, Delhi









0 Comments