74th Independence Day Celebration at Mathura Cantt Railway Station......

74th Independence Day Celebration at Mathura Cantt Railway Station......
Watch this Video........
                                           

मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन में धूमधाम से मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस।

सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा ।
स्टेशन परिसर में किया गया ध्वजारोहण, गाया राष्ट्रगान (जन गण मन) इसके उपरांत परिचालन विभाग के कर्मचारियों ने मिठाई वितरित कर खुशी जताई।

बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया इस बार का स्वतंत्रा दिवस।
स्टेशन अधीक्षक आर.एल. मीणा वरिष्ठ मालगार्ड अनिल कुमार श्रीवास्तव, राजेश मीणा, सीताराम मीणा, अनंत कुमार व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

आर.पी. अफ़. मथुरा छावनी ने भी अपने बेरक में मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस, इस संबंध में आरपीएफ मथुरा छावनी के इंस्पेक्टर चेतराम मीणा ने खुशी ज़ाहिर कर बताया कि........ देखें वीडियो........

मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन पर भी भव्य सजावट की गई। शनिवार शाम होते ही कैंट रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

शनिवार शाम को जो लोग घरों से बाहर निकले, वो भव्य सजावट देखकर हैरान रह गए और खुद को सेल्फी लेने नहीं रोक पाए।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कृष्ण नगरी मथुरा देशभक्ति के रंग में रंग गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चौराहे, रेलवे स्टेशन और सरकारी कार्यालय तिरंगा रोशनी से नहा गए।

मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन में 15 अगस्त (स्वतंत्रा दिवस) का कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर 01 की तरफ मनाया गया।



Event Coverage & Image Editing by
Journalist Harsh Srivastava

Editor & Correspondent
Loktantra TV, Delhi

Video Editing by
Anukrati Gattani

Camera by
Dhruv Parashar

Post a Comment

0 Comments