सांसद रवि किशन ने दिखाया दरियादिली, अपने पांच वर्षों का वेतन देने की पेशकश की



भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर से भजपा सांसद रवि किशन ने वैश्विक कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए सभी सांसदों का एक वर्ष के वेतन से 30 प्रतिशत की धनराशि लेने का स्वागत किया है।
रवि किशन ने दो कदम आगे बढ़ते हुए इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए अपना पूरे 5 साल का वेतन देने की पेशकश की है।
गोरखपुर सांसद ने कहा कि कोरोना विषाणु से देश को बचाने के लिए मैंने एक माह का वेतन और सांसद निधि से एक करोड़ 50 लाख रुपये सहायता के रूप में पहले ही दे चुका हूँ। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूँ कि सांसद के रूप में मिलने वाला मेरा सम्पूर्ण 5 साल का वेतन इस नेक काम के लिए ले लिया जाए।
सांसद ने कहा कि अगर देश है तो हमसब हैं।हम देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

Post a Comment

1 Comments