पश्चिम रेलवे ने प्रवासी मजदूरों को चेताया है कि पटरियों पर ना चलें


पिछले दिनों पटरियों पर हुए हादसा को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे ने श्रमिकों को चेताया है कि ट्रेन के पटरियों पर ना चले अन्यथा घातक हो सकता है।
पश्चिम रेलवे ने आदेश जारी किया है कि हालाकि मौजूदा समय में यात्री ट्रेनें बंद हैं, लेकिन देश भर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए पार्सल विशेष ट्रेनें और माल गाडियां निरंतर चलाई जा रही हैं। इनके अलावा, प्रवासी श्रमिकों को उनके राज्यों में पहुंचाने के लिए श्रमिक विशेष ट्रेनें भी पश्चिम रेलवे तथा अन्य जोनल रेलों द्वारा चलाई जा रही हैं। इनका परिचालन लगातार जारी है। 10 मई तक पश्चिम रेलवे ने 191 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें 2.25 लाख लोगों को उनके अपेक्षित गंतव्यों तक पहुंचाया गया है।
पश्चिम रेलवे सभी प्रवासी श्रमिकों से अपील करती है कि वे धैर्य बनाये रखें तथा रेल की पटरी पर न तो चलें और न ही पटरी का उपयोग आराम करने के लिए करें, क्योंकि ऐसा करना बहुत ही खतरनाक है और कानूनन जुर्म भी है। प्रवासी श्रमिक, जो अपने राज्यों में जाने के इच्छुक हैं, वे आवेदन करने के लिए निकटतम जिला अधिकारियों या नोडल अधिकारियों से सम्पर्क करें, ताकि राज्य शासन द्वारा उन्हें ट्रेनों से भिजवाने की व्यवस्था की जा सके।

ज्ञात हो कुछ दिन पूर्व ही महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 16 श्रमिकों की मौत हो गई। यह हादसा उससमय हुआ था जब श्रमिक आराम करने लगे थे।

Post a Comment

0 Comments