बिहार में कोरोना वायरस कहर ढ़ा रहा है। ऐसे में बिहार के बक्सर और सिवान से राहतभरी खबर है। बताया जा रहा है कि सोमवार को बक्सर के भोजपुर की चेन के अंतिम पॉजिटिव को भी पटना के कोरोना अस्पताल से छुटटी मिल गई।खबर सामने आ रही हैं कि इसी तरह सिवान के तीन वर्षीय मासूम के कोरोना पर विजय प्राप्त करने के साथ ही जिले के 33 पॉजिटिव में से 32 स्वस्थ हो गए हैं।
कोरोना वायरस मुक्त पहला जिला बक्सर
जानकारी के अनुसार एक दिन पहले सोमवार को बक्सर जिला फिलहाल कोरोना से मुक्त हो गया। सोमवार को नया भोजपुर की चेन के अंतिम पॉजिटिव को भी पटना के कोरोना अस्पताल से छुटटी मिल गई। डीएम अमन समीर ने बताया कि कोरोना के सभी मरीजों का ठीक होना सुकून देने वाली बात है लेकिन,
अभी भी पूरी सावधानी बरतनी है। खबर सामने आ रही है कि जिले के नया भोजपुर में बनी चेन के अंतिम शिकार 50 वर्षीय धर्मराज प्रसाद जिले के 56वें व्यक्ति हैं, जो जंग जीतकर लौटे हैं। इससे पहले सभी 55 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। बताया जा रहा है कि संक्रमण के एक केस से नया भोजपुर में एक के बाद एक 56 लोग इसके शिकार हुए। अब जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है।


0 Comments