नई दिल्ली से चलने वाली 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में पांच ट्रेनों का होगा बिहार में ठहराव


देशभर में 12 मई से ट्रेनों के चलने की शुरुआत 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों  के परिचालन के साथ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलायी जाएंगी जो पटना, डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम, मड़गांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मूतवी को जोड़ेंगी। इसी क्रम में पूर्व-मध्य रेल द्वारा पटना के राजेन्द्रनगर टर्मिनल से नई दिल्ली और वापसी के लिए प्रतिदिन एक स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा।
 15 स्पेशल ट्रेनों में से 5 ट्रेनों का ठहराव होगा बिहार में
 खबर सामने आ रही है कि इसके अलावा 15 स्पेशल ट्रेनों में से हावड़ा, भुवनेश्वर, रांची आदि की ओर जाने वाली 5 ट्रेनों का भी ठहराव पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इनमें से बिहार की बात करें तो गया स्टेशन पर 2 ट्रेन, दानापुर स्टेशन पर 1 ट्रेन, बरौनी जं. पर 2 ट्रेन और पटना जंक्शन और पाटलिपुत्रा स्टेशन पर क्रमशः 1-1 ट्रेनें प्रतिदिन रुकेंगी।
 यह है वह स्पेशल ट्रेनें जो रुकेंगे बिहार में
 -नई दिल्ली-हावडा़ (धनबाद, गया, डीडीयू)
-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ (बरौनी, दानापुर, डीडीयू)
-नई दिल्ली-रांची (डीडीयू)
-नई दिल्ली-अगरतल्ला (बरौनी, पाटलिपुत्रा, डीडीयू)
-नई दिल्ली-भुवनेश्वर (गया, डीडीयू)

Post a Comment

0 Comments