रालोसपा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्विटर के जरिये मुख्यमंत्री नीतीश पर कसा तंज। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान नीतीश ने केजरीवाल पर सवाल खड़ा किया था उसी पर उन्होंने कहा “चलनी दुशलन सुप के जेकर अपने सहस्त्र छेद।”
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दिल्ली के संगम बिहार विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा की।इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली की खराब सड़कों को देखकर हैरानी होती है। पंद्रह साल कांग्रेस को मौका मिला और पांच साल आम आदमी पार्टी को पर उन्होंने किया क्या ?
रालोसपा सुप्रीमों उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि दूसरे पर आरोप लगाने से पहले खुद के बिहार को देख लेतें। बिहार के सड़कों को देखकर कुछ बोलते। चीफ जस्टिस गया के सड़कों को देख खुद की गाड़ी छोड़ ट्रेन से सफर करते हैं इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है।
बिहार को गर्त में मिलाने वाला दूसरे प्रदेश में जाकर वहां के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाता है कितना हास्यस्पद है।


0 Comments