पति पत्नी की गोली मारकर निर्मम हत्या
यूपी में हाल ही के कुछ दिनों में Crime के जबरदस्त वारदात देखने को मिली हैं, जैसे जैसे देश में कोरोना का ग्राफ़ भड़ता जा रहा है ठीक वैसे ही उत्तर प्रदेश में भी अपराध के मामले टूल पकड़ते जा रहे है और प्रदेश की Law_&_Order व्यस्था पर चौतरफ़ा सवाल उठने लगे है, ताज़ा मामला यूपी के मथुरा जिले का है जहा परिवार के ही लोगो ने अपनों को दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी और उन्हें मौत की नींद सुला दी,दोनों मृत को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है, और अपराधियों को पुलिस ने गिरफ़्त में ले लिया हैं. 



मथुरा के सुरीर कस्बे का मामला।

ग्राम - ब्योही में बीती रात दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद मंगलवार सुबह लाइसेंसी बंदूक से वृद्ध पति पत्नी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

दिनदहाड़े हुई दंपति की निर्मम हत्या से जिले की पुलिस सकते में, मौके पर पहुंचे एसएसपी, मथुरा।

घटना के पीछे देसी शराब बनाने का सामान एकत्रित करने की बात सामने आ रही हैं।

वहीं पुलिस ने इस मामले में गुलवीर, बलराम और कोमल सहित तीन लोगों को अपने कब्जे में ले लिया हैं।

इस पर मथुरा पुलिस का कहना हैं कि उनके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक भी मिली हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ब्योही में सोमवार की रात्रि गुलवीर एवं अशोक में खेत से धान की गंध निकालने को लेकर लाठी-डंडे चल गए थे जिसमें परिवार के ही सदस्य कुवरपाल ने बीच-बचाव कराना चाहा तो उसकी भी पिटाई कर दी गई।

आज मंगलवार सुबह अशोक का लड़का राजेश घर से निकलकर खेत की ओर जा रहा था तभी उसकी दूसरे पक्ष के लोगों ने पिटाई कर दी, इस बीच उसे बचाने आए 65 वर्षीय पिता अशोक और उसकी माँ गीता (60) को गोली मार दी, जिन की मौके पर ही मौत हो गई।

पति पत्नी की हत्या की सूचना से गांव एवं आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। दोनों पक्ष आपस में सगे परिजन है।

एसएसपी ने बताया की उक्त घटना पुराने विवाद के चलते हुई है कल भी दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ था।