मथुरा जंक्शन के यूनियन कार्यालय 'श्रमिक शक्ति सदन' में सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ द्वारा 74वें स्वतंत्रता दिवस को मनाया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानी को भी याद किया।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया गया और मिठाई वितरित कर आजादी की खुशी मनाई।
रेलवे प्रशासन से यह अपील की है कि कर्मचारियों के डी.ए. एवं डी.आर. की वृद्धि पर जो रोक लगाई है उस निर्णय तो सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले।
रेलवे ने महामारी के इस कठिन दौर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर अपना अहम योगदान दिया है। रेलवे एंप्लाइज संघ का कहना हैं कि सरकार उनकी मेहनत को समझे और उन्हें इससे वंचित ना रखें, सभी को उनका हक दिया जाए।
उनका कहना है कि संकट की इस स्थिति में भी डॉक्टर, सफाईकर्मी, पुलिस सहित रेल के सभी विभाग के समस्त कर्मचारियों ने अपनी जान संकट में डालकर रेल संचालन में अपना अहम योगदान दिया है।
नियमित यात्री गाड़ी ना चलने के बावजूद भी ऐसे कठिन समय में आवश्यक वस्तुओं को देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाने के लिए पार्सल एवं गुड्स ट्रेनों (मालगाड़ी) के संचालन में रेलकर्मियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर कार्य किया हैं। विशेष रूप से लाइन पर कार्य करने वाले रेल के सिपाही, इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैकमैन, लोको पायलट, ट्रेन गार्ड, स्टेशन मास्टर, सिग्नल, कैरिज एंड वैगन विभाग, ओ.एच.ई., इलेक्ट्रिकल, वर्कशॉप आदि के असिस्टेंट टेक्नीशियन और सुपरवाइजरों ने अपनी अहम भूमिका अदा की है। सभी ने कोरोना वारियर की तरह कार्य किया है।
Coverage by Harsh Srivastava
Loktantra TV News, Delhi





0 Comments