देश और दुनिया में इस वक्त इस कोरोना वायरस को लेकर चिंता का माहौल है। दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी भाजपा के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सबसे बड़े गणतंत्र देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डाक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुये।
जिसको लेकर आज नवगछिया के बिहपुर विधानसभा अंतर्गत प्रसिद्ध मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वर नाथ धाम (मिनी देवधर) में अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने एवं देश दुनिया से कोरोना से मुक्ति को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा, नवगछिया द्वारा जिलाध्यक्ष रूपेश रूप के नेतृत्व में अमित शाह के तस्वीर के सामने उनके जल्द कोरोना संक्रमण मुक्ति के लिए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए हवन- पूजन का अनुष्ठान किया गया।
संयोजन कर रहे जिलाध्यक्ष रूपेश रूप ने कहा कि अमित शाह के कोरोना से संक्रमित पाये जाने की खबर से वह चिंतित हैं व ईश्वर से कामना करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ हों जाए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मास्क लगायें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुये जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस महतो ने कहा कि आपकों बता दें कि अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव हाेने की खबर जैसे ही फैली, वैसे ही पूरे देश की तरह बिहार में भी लोगों ने उनके लिए दुआएं करनी शुरू कर दीं। कार्यक्रम के दौरान पुजारी से लेकर भाजयुमो के तमाम कार्यकर्ताओं ने नाक और मुंह को मास्क या गमछो से ढक रखा था !
जिला महामंत्री डबलू मंडल ने कहा कि राष्ट्रहित में इनके द्वारा कई कड़े निर्णय लेने के कारण आज विश्व पटल पर ऐसे गृहमंत्री की चर्चा है। वह जल्द ठीक हो, यही ईश्वर से कामना है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जिला महामंत्री अरविंद चौधरी, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश झा, प्रोफेसर भोला कुमर, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राज, सूरज झा, राजेश कुमार, आईटी सेल संयोजक कल्याण झा अंकित कुमार, रॉकी कुमार, मंडल अध्यक्ष चंद्र कांत चौधरी, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, नारायणपुर मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार पोद्दार, सज्जन भारद्वाज, रंजीत कुमार, प्रेम शंकर राय, गोपाल जी, अंकुश राज, हर्षवर्धन, हवन कार्यक्रम को सुप्रसिद्ध पंडित मनोज बाबा एवं प्रख्यात विद्वान नीरज कुमार झा ने संपन्न कराया इसके सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति देकर गृहमंत्री की जल्द से जल्द स्वास्थ्य ठीक होने की प्रार्थना की।






1 Comments
Thank You for such a useful post
ReplyDeleteBest Coaching for NEET in Bihar
Best Coaching for Medical in Bihar
Best Medical Coaching in Bihar
Best NEET Institute
Number 1 NEET Coaching
Top Medical Institute for NEET
NEET Preparation in Patna
NEET Coaching in Bihar
Top NEET Coaching
Best Medical Coaching in Patna
Medical Coaching in Patna
best coaching institute for medical entrance exam
Best Coaching Institute for NEET
Best Institute for NEET
Best Medical Coaching
best coaching institute for medical
best coaching institute for neet
bihar neet